कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में आज शामिल हुईं सांसद गीता कोड़ा
- By rakesh --
- 27 Feb 2024 --
- comments are disable
अपने पति एवम पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ पहुंची भाजपा प्रदेश कार्यालय
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने श्रीमती गीता कोड़ा को दिलाई पार्टी की सदस्यता
कांग्रेस ने मधु कोड़ा सरकार में स्वयं मधु खाया और मधु कोड़ा को कोड़ा खाने को छोड़ दिया….बाबूलाल मरांडी
कांग्रेस पार्टी को जनता की सेवा से कुछ भी लेना देना नहीं…गीता कोड़ा
मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत भारत केलिए करूंगी काम
पार्टी में शामिल कराने केलिए भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज बड़ा मिलन समारोह आयोजित हुआ। सिंहभूम की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी श्रीमती गीता कोड़ा ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर आज प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष प्रदेश भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित ज्वाइनिंग कमिटी के सदस्य विधायक ढुल्लू महतो ने पटका पहनाकर एवम पुष्प गुच्छ देकर श्रीमती कोड़ा का मंच पर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने और धन्यवाद ज्ञापन ढुल्लू महतो ने किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप वर्मा एवम पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष संजू पांडेय भी उपस्थित रहे।
मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता की भूखी पार्टी है। मधु कोड़ा के नेतृत्व में सरकार बनाकर कांग्रेस ने सारा मधु चट कर जाने के बाद गरीब आदिवासी को कोड़ा खाने केलिए छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आदिवासी हित की चिंता नहीं। केवल राजनीतिक लाभ केलिए वह आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करती है।
उन्होंने कहा कि पहले शिबू सोरेन,लालू प्रसाद यादव,अहमद पटेल ने मिलकर आदिवासियों की जल जंगल जमीन को लूटा फिर मधु कोड़ा को फंसाकर छोड़ दिया।
कहा कि आज भी मधु कोड़ा की गिरफ्तारी के दौरान झारखंड भवन में मिले गोपनीय कागजात तथा बरामद गाड़ी में कांग्रेस और राजद के नेताओं के लूट में संलिप्तता के प्रमाण हैं जिसे जनता के बीच उजागर होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज ने भी भेदभाव करती है। आज राज्य का सबसे बड़ा जमींदार शिबू सोरेन परिवार है जिसके पास रातु ,पद्मा,महाराज से भी ज्यादा जमीन है। और मधु कोड़ा एक गरीब हो आदिवासी परिवार से आते हैं। इसीलिए कांग्रेस पार्टी आज हेमंत सोरेन को बचाने केलिए करोड़ों रुपए खर्च करती है, हेमंत सोरेन को महंगे वकील के माध्यम से बचाने की हर संभव कोशिश करती है जबकि मधु कोड़ा को अकेला भुगतने केलिए छोड़ दिया।
उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा के पार्टी में आने भाजपा का जनाधार न सिर्फ कोल्हान में बल्कि पूरे झारखंड में भाजपा और एन डी ए को ताकत मिलेगी।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने गीता कोड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के बैनर तले झारखंड को आगे बढ़ाने का संकल्प का स्वागत और अभिनंदन है।
कहा कि श्रीमती गीता कोड़ा ने राज्य की जनता को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति दिलाने केलिए झारखंड की सत्ताधारी पार्टी को छोड़कर विपक्ष का दामन थामा है।
उन्होंने कहा भाजपा मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारने केलिए संकल्पित है। झारखंड की 14लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत दर्ज होगी। देश में 400पार के साथ फिर एकबार मोदी सरकार का संकल्प साकार होगा।
गीता कोड़ा ने भाजपा के केंद्रीय एवम प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिन प्रतिदिन विश्वास और भरोसा बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस झामुमो ,राजद जैसी परिवारवादी पार्टियां भ्रष्टाचार,परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबी है। इंडी एलायंस के पास न नीति है न नियत। ये दल केवल अपनी तिजोरी भरने केलिए सत्ता में रहना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी के हाथ को मजबूत करने केलिए राज्य की 14लोकसभा पर जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास यह भाजपा ही कर सकती है। कहा कि भाजपा जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के कार्य कर रही है।
- bihar jharkhand news
- BJP
- bjp in jharkhand
- bjp jharkhand
- bjp jharkhand news
- bjp jharkhhand
- bjp news
- jharkhand
- Jharkhand BJP
- jharkhand bjp chief
- jharkhand bjp news
- jharkhand bjp president
- jharkhand cm
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand election
- jharkhand election results
- jharkhand floor test
- jharkhand mukti morcha
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- news18 bihar jharkhand
- zee bihar jharkhand