बोकारो : मंत्री ने दिए मजदूरों के परिजन को चार -चार लाख रुपये का चेक
- By admin --
- 28 Jul 2020 --
- comments are disable
औरैया सड़क हादसे में मारे गए थे मृतक मजदूर
हेमंत सोरेन जो वादा करते हैं उसे पूरा भी करते हैं यह बातें राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने औरैया सड़क हादसे में मारे गए मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजा राशि देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कही ।औरैया उत्तर प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में जांच प्रखंड के 13 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए थे।
2 महीने बीत जाने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गोपालपुर पंचायत के खीराबेड़ा गांव में पहुंचे जहां के सात मजदूर इस हादसे में जान गवा चुके थे। जहां उन्होंने उस गांव के 7 मजदूरों के परिजनों ,गोपालपुर गांव के पांच मजदूरों के परिजनों और बाबूडीह के एक मरीज मजदूर के परिजन को चार -चार लाख रुपये का मुआवजा राशि का चेक उन्हें सौंपा।
साथी ही इस हादसे में घायल हुए 4 लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक उन्हें सौप। चेक लेते ही देते उनके परिजन भावुक हो गए।इस दौरान माहौल गमगीन हो आया। मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री आवास, विधवा पेंशन ,सभी को सिलाई मशीन, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी दिया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित बोकारो के उपायुक्त राजेश सिंह ने मुवावजा की राशि देने में विलंब को लेकर परिजनों से क्षमा मांगा।वही परिजन चार लाख की राशि दिए जाने को लेकर मायूस नजर आए।उन्होंने कहा कि जिस तरह से परिवार बड़ा है ऐसे में राशि अधिक होनी चाहिए।
वहीं बोकारो विधायक बिरंचि नारायण ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि घटना के तुरंत बाद ही योगी की सरकार ने मृतक मजदूरों को मुआवजा राशि दे दिया था, लेकिन 2 महीने बीत जाने के बाद शिक्षा मंत्री के पहल पर आज जो राशि दी गई है।
वह राशि इन परिजनों को फौरी राहत पहुंचाने का काम करेगा ।वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार जो घोषणा करती है उसे पूरा भी करती है इसी को लेकर आज हम वादा राशि देने आए हैं उन्होंने कहा कि जैसे ही करो ना का होकर खत्म होगा मजदूरों को किस राज्य में ही रोजगार देने का काम किया जाएगा।