गन फैकट्री का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित कई गिरफ्तार !

धनबाद। जिले के महुदा की सिंगड़ा बस्ती में गन फैकट्री का भंडाफोड़ हुआ है।

झारखण्ड एटीएस और बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार रात देर से छापेमारी करते हुए एक मकान में चल रही फैक्ट्री से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त किए। हालांकि, जब्त पिस्तौल की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने हथियार बरामदगी मामले में मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस तरह के हथियार बनाने से लेकर इसकी खरीद बिक्री किए जाने को लेकर कई सुराग पुलिस को मिले हैं। पुलिस इसके तार जोड़कर आगे की कार्रवाई में लग गई है। उम्मीद है आनेवाले समय में कई अपराधियों को धर पकड़ हो सकती है।