टनल में गुमला के चार श्रमिक फंसे, सीएम हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश !
- By rakesh --
- 22 Feb 2025 --
- comments are disable
तेलंगाना के निर्माणाधीन टनल में गुमला के चार श्रमिकों के फंसने की प्रारंभिक सूचना
रांची
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में निर्माणाधीन टनल में गुमला के चार श्रमिकों के फंसे होने की प्रारंभिक सूचना के बाद श्रमिकों के संबंध में पुख्ता जानकारी और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से श्रमिकों की सुरक्षित रेस्क्यू हेतु आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से हादसे में फंसे सभी श्रमिकों के सुरक्षित होने की कामना की है।
राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष द्वारा तेलंगाना सरकार से संपर्क कर श्रमिकों की कुशलता को लेकर जानकारी प्राप्त की जा रही है। श्रम विभाग द्वारा गुमला के श्रमिकों से संबंधित पारिवारिक जानकारी रविवार को प्राप्त की जाएगी।
मालूम हो कि 22 फरवरी की सुबह डोमलपेंटा इलाके में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC ) टनल का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में छह से आठ श्रमिक टनल के अंदर फंस गए।श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। SLBC टनल नागरकुरनूल जिले को आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग से जोड़ती है। टनल में गुमला के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर एवं पंजाब के श्रमिक फंसे हुए हैं। फिलहाल एनडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।
- hyderabad metro rail का उद्घाटन आज
- uttarakhand
- uttarakhand latest news
- uttarakhand news
- uttarakhand news in hindi
- आज 18 जनवरी 2025 के मुख्य समाचार
- आरोग्य सेतु
- इवांका ट्रम्प ges के लिए भारत पहुंची
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड सुरंग हादसा
- उत्तराखंड सुरंग हादसे की खबर
- करंट अफेयर्स 2022
- कोरोना
- झारखंड के मजदूर के पिता की मौत
- टनल
- बड़ी खबरें
- मुख्य समाचार
- रैट होल माइनिंग
- संकल्प क्लासेज बाड़मेर
- संकल्प बाड़मेर
- हिंदी खबरें
- हिंदी समाचार
- हेलीकॉप्टर