बिहार की प्रचंड जीत का दूरगामी असर पड़ेगा झारखंड पर : सुदेश
- By rakesh --
- 20 Nov 2025 --
- comments are disable
नीतीश के शपथ में सुदेश भी रहे मंच पर
बिहार की प्रचंड जीत का दूरगामी
असर पड़ेगा झारखंड पर : सुदेश
नीतीश कुमार के 10 वें शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार से मुलाकात कर बधाई भी दी। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत का दूरगामी असर झारखंड की राजनीति पर पड़ेगा। जनादेश ने साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता ने पूर्ण भरोसा जताया है। जनता ने डबल इंजन की सरकार को फिर से जनादेश दिया है ताकि बिहार का दुगुनी गति से विकास हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इतिहास बनाया है।
सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
समारोह स्थल पहुंचने पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो का स्वागत भाजपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया और मंच पर लेकर गए। मंच पर सुदेश महतो की असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा समेत अन्य एनडीए नेताओं के साथ भी मुलाक़ात हुई।
- ajsu chief sudesh mahto
- Sudesh Mahato
- sudesh mahto
- sudesh mahto ajsu
- sudesh mahto ajsu party
- sudesh mahto challenges jairam mahato
- sudesh mahto conspiracy
- sudesh mahto election
- sudesh mahto fiery speech
- sudesh mahto highlights
- sudesh mahto latest news
- sudesh mahto leadership
- sudesh mahto manifesto
- sudesh mahto news
- sudesh mahto political showdown
- sudesh mahto speech
- sudesh mahto vs amit mahto
- sudesh mahto vs hemant soren
- sudesh mahto vs jairam mahato
- sudesh mahto vs jairam mahto