आज की प्रमुख खबरें, जानिए देश-विदेश में क्या हो रहा है

मुख्य समाचार : ट्रंप ने चीन पर लगाया 100% टैरिफ़-सहित कई बड़ी खबरें !

शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 के मुख्य समाचार

🔸ट्रंप ने चीन पर लगाया 100% टैरिफ़, रेयर अर्थ पर नियंत्रण रखने के जवाब में अमेरिका का बड़ा ऐलान.

🔸सीट शेयरिंग करें नहीं तो कांग्रेस उम्मीदवार उतार देगी, तेजस्वी से बोले राहुल गांधी.

🔸13 अक्टूबर को जयपुर में अमित शाह 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का करेंगे शुभारंभ, कलक्टर-एसपी कांफ्रेंस में होंगे शामिल.

🔸पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में की एयरस्ट्राइक, टीटीपी चीफ को मारने की कोशिश.

🔸बिहार चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग ने शुरू किया रिटर्निंग अधिकारियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण, पारदर्शी मतदान पर जोर.

🔸​रेयर अर्थ मिनरल्स पर चीन ने मांगी गारंटी : केवल घरेलू भारतीय जरूरतों के लिए हो प्रयोग, अन्य को ना बेचें.

🔸जुबीन गर्ग के दोनों पीएसओ गिरफ्तार : बैंक खातों में मिला एक करोड़ का लेनदेन, धमकी मिलने के बाद सुरक्षा में लगे थे पुलिसकर्मी.

🔸भाजपा बोली-कांग्रेस इन्फॉर्मेशन वॉर में पाकिस्तान को ऑक्सीजन दे रही:इससे देश की छवि को नुकसान; कांग्रेस ने कहा था- रूस अब PAK का मददगार.

🔸सुप्रीम कोर्ट बोला- पटाखों पर पूरी तरह बैन लगाना असंभव:दिल्ली-NCR के राज्यों ने कहा- बच्चों को त्योहार मनाने दें, बेरोकटोक पटाखे फोड़ने दिए जाएं.

🔸वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार, उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प को किया समर्पित.

🔸​​मोहसीन नकवी को वर्ल्ड क्रिकेट से बैन करने की तैयारी में BCCI, एशिया कप ट्रॉफी लेकर भागा है पाकिस्तानी.

🔸​​​​​चार साल बाद भारत काबुल में फिर से खोलेगा दूतावास, तालिबानी विदेश मंत्री से मुलाक़ात के दौरान हुई घोषणा.

🔸तेलंगाना: स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्गों को 42% आरक्षण देने वाले सरकारी आदेश पर हाईकोर्ट की रोक.

🔸​​​​​​​अफगानिस्तान की जमीन का भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे: मुत्ताकी का आश्वासन.

🔸भारतीय संस्कृति का अपमान करने वालों को कभी ‘धर्मनिरपेक्ष’ कहा जाता था : योगी आदित्यनाथ

🔸​​​​​दक्षिण अमेरिका के उत्तरी छोर पर 7.8 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा जारी.

🔸अफगानिस्तान हमारा दुश्मन नंबर-1, पड़ोसी पर भड़क उठा पाकिस्तान, दे डाली चेतावनी.

🔸​​भारत-यूके ने लॉन्च किया ‘कनेक्टिविटी एंड इनोवेशन सेंटर’; तकनीकी सहयोग की नई मिसाल.

* 30 से 26 सीटों पर आई लोजपा (रा) भाजपा जदयू को जल्द विवाद सुलझने की उम्मीद.

* नौ प्रतिशत घटा इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश, चांदी ने लगाई 8500 रुपए की छलांग.

🔹IND vs WI- भारतने दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर बनाए 318 रन :यशस्वी दोहरे शतक के करीब.