धनबादः बीसीसीएल आउटसोर्सिंग परियोजना में मिली नरकंकाल

धनबाद के झरिया के भौरा ओपी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब भौरा ओपी क्षेत्र के  बंद बीसीसीएल आउटसोर्सिंग परियोजना के पोखरिया से  एक नर कंकाल को बरामद किया गया ।

स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नरकंकाल को परियोजना में करीब 200 फीट नीचे से  बरामद किया गया। परियोजना में नरकंकाल की सूचना के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई और भारी संख्या में लोगों का जुटान हो गया।

कंकाल वहीं के रहने वाले जग्गनाथ महतो के होने की संभावना जताई जा रही है। जग्गनाथ महतो के बेटे गमछा और कुछ सामानो से पहचान की है। जगन्नाथ महतो पिछले दो महीनो से अपने घर से लापता था।

घर वाले पुलिस से लिखित शिकायत भी किया था  पर पुलिस को भी अबतक कोई सुराग नहीं मिल पायी थी।आज स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने नरकंकाल को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और अभी  कुछ भी बोलने से इंकार किया है।