रांची: अगले 15 दिन वाहनों के लिए क्यों है जरुरी, जानकारी लीजिए

रांची: अगले 15 दिन वाहनों के लिए क्यों है जरुरी, जानकारी लीजिए

  • मास्‍क लगाना भी है अनिवार्य- डीजीपी

रांची: राज्‍य में बढ़ते अपराध को देखते हुए झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने कहा कि अगले 15 दिनों तक दोपहिया वाहनों की विशेष जांच अभियान चलाई जायेगी।

उन्‍होंने कहा कि बीते दिनों अपराधियों ने दोपहिये वाहनों से कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसे लेकर स्‍पेशल टास्‍क दिया जा चुका है। अगले एक महीने तक पूरे राज्‍य में एंटी नक्‍सल अभियान भी चलाया जायेगा।

साथ ही डीजीपी ने लोगों से अपील करते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण से अभी भी बचाव जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए मास्‍क या गमछा का प्रयोग जरूरी है।

इसे लेकर पिछले शनिवार से ही स्‍पेशल अभियान की शुरुआत हो चुकी है।