रांची : खेलगांव में 500 बेड का कोविड केयर अस्पताल, रिम्स में 72 अतिरिक्त बेड

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि बेड की कमी न हो। रिम्स में 72 बेड की शुरुआत आज से होने जा रही है, वहीं दूसरी तरफ खेलगांव स्टेडियम को भी 500 बेड का कोविड केयर अस्पताल के रूप में उपयोग किया जाएगा,ताकि संक्रमण बढ़ता है, तो यह विकल्प के रूप में उपलब्ध रहे।

स्वास्थ्य विभाग और रांची जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा खेलगांव परिसर के स्थल का निरीक्षण भी किया जा चुका है। स्टेडियम के किसी हॉल का उपयोग किया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया। जगह अनुकूल होने पर सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद इसको सीसीएच अस्पताल के रूप में तब्दील करने के प्रस्ताव को मंजूरी देंगे। वहीं बेड लगाने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। डॉक्टर और मैनपावर का इंतजाम भी किया जा रहा है। इस स्थल का उपयोग आपात स्थिति में किया जाएगा।