रांचीः जूनियर महिला डॉक्टर मामले में प्रशासन करें कड़ी कार्रवाई- स्वास्थ्य मंत्री

राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स में हुई जूनियर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के प्रयास का मामला एक बार जोर पकड़ लिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने एसएसपी रांची और बरियातू थाना प्रभारी से फोन पर बात किया और मामले में जांच कर कड़ी कार्यवाई करने का निर्देश भी दिया।

 मिली जानकारी के अनुसार सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से जूनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधिमंडल डोरंडा आवास पर मिला और चिकित्सक के साथ हुए मामले पर कार्यवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के बातों से सहमति जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ये मामला दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिसकी निंदा करते हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में निष्पक्ष जांच चल रही हैं और निश्चित तौर पर कार्यवाई होगी।