श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हृदयाघात से मौत !
- By rakesh --
- 17 Jul 2025 --
- comments are disable
देवघर। श्रावणी मेला ड्यूटी पर तैनात एक जवान की हृदयाघात से मौत हो गई, जिससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक जवान की पहचान वरदान उरांव के रूप में हुई है, जो गढ़वा जिला बल से ड्यूटी पर देवघर आया था। मूल रूप से वह रांची जिले के बोडो थाना क्षेत्र स्थित चाचकोपी गांव का निवासी था। जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई की रात उसकी ड्यूटी बीएड कॉलेज परिसर में थी। ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जवान की मृत्यु हो गई। घटना के बाद शव को एंबुलेंस के माध्यम से वापस देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया देवघर पुलिस की निगरानी में की जा रही है। जवान की आकस्मिक मृत्यु से पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक महकमे में गहरा शोक व्याप्त है।
- baba dham
- baba dham darshan
- baba dham deoghar
- baba dham garbh grah
- baba dham ka video
- baba dham ke video
- baba dham live
- baba dham mandir
- baba dham temple
- baba dham video
- baba dham yatra
- baba dham yatra 2022
- baba dham yogi
- baba ka dham
- baba ka dham live
- babadham
- babadham deoghar
- babadham deoghar yatra
- deoghar baba dham
- sultanganj se babadham
- sultanganj se babadham kawar yatra
- sultanganj se babadham kawar yatra 2024
- sultanganj se babadham sampurn yatra 2023
- sultanganj se bandham deoghar