लोगों का सवाल : क्या फिर से लॉकडाउन होगा सख़्त ?

लोगों का सवाल : क्या फिर से लॉकडाउन होगा सख़्त ?

आज सभी लोगों के मन में एक ही सवाल है, क्या लॉकडाउन फिर से सख्त हो जाएगा ? या उसमें दी ढील को खत्म किया जा सकता है ? इन सवालों के जवाब आज हर कोई के जुबान पर है। इन सवालों को लेकर लोगों के मन में थोड़ा भय भी है और थोड़ा रोमांच भी।

भय इसलिए कि अगर पूरी तरह फिर से लॉकडाउन लागू किया गया तो जरुररतों की सामान लोग कैसे और कहां से ले पाएंगे। रोमांच इसलिए कि पूरी तरह से लॉकडाउन हट जाने पर सीन क्या होगा।

पर तस्वीर साफ़ नहीं हो पा रही, बल्कि और धुंधली हो जाती है जब लोग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ये चेतावनी सुनते हैं कि लॉकडाउन फिर सख़्त करना पड़ सकता है, जब राजस्थान अपनी सीमा सील कर देता है, जब कई राज्य लॉकडाउन बढ़ा देते हैं.

उद्धव ठाकरे ने दरअसल मुंबई में बसों में चढ़ते वक़्त धक्का-मुक्की होने का वीडियो सामने आने पर नाख़ुशी दिखाई और बुधवार को मुंबई में कहा, “अगर लोग पाबंदियों का पालन करने में नाकाम रहे तो राज्य में लॉकडाउन जारी रखना पड़ सकता है।”

वैसे महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया हुआ है। इनमें कुछ राज्य जैसे, पश्चिम बंगाल, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, मिज़ोरम जैसे राज्य शामिल हैं।

हालांकि झारखंड सरकार की ओर से इस तरह की कोई न तो सूचना है और न ही इस ओर बढ़ाई जाने वाली कोई गतिविधि।