Corona Breaking : झारखंड में मिले 738 संक्रमित, संक्रमितों की कुल संख्या 12104
- By admin --
- 02 Aug 2020 --
- comments are disable
झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। झारखण्ड में 1 अगस्त शनिवार को 738 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।
जिसमें रांची से 139, बोकारो से 5, चतरा से 3, देवघर से 161, धनबाद से 76, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 13, गढ़वा से 28, गिरीडीह से 28, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 32, जामताड़ा से 15, खूंटी से 32, कोडरमा से 34, पाकुड़ से 1, पलामू से 1, रामगढ़ से 38.
साहेबगंज से 26, सराईकेला से 33, पश्चिमी सिंहभूम से 22 संक्रमित शामिल है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 12104 हो गई। राज्य में 7477 सक्रिय केस हैं. वहीं 4513 संक्रमित अबतक स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं अबतक 114 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
वहीं 31 जुलाई शुक्रवार को झारखंड में रिकॉर्ड 878 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें गिरीडीह से 154, देवघर से 131, रांची से 83, जमशेदपुर से 122, चतरा से 46, कोडरमा से 43, दुमका से 41, गुमला से 36, लातेहार से 30, बोकारो से 29, सिमडेगा से 23,
गोड्डा से 20, चाईबासा से 20, रामगढ़ से 19, धनबाद से 15, सरायकेला से 15, जामताड़ा से 14, पलामू से 08, पाकुड़ से 07, हजारीबाग से 07, साहेबगंज से 05, गढ़वा से 03, खूंटी से 03 और लोहरदगा से 03 मरीज शामिल थे।