मजदूरों के मसीहा एके राय की पहली पुण्यतिथि मनी, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग
- By admin --
- 21 Jul 2020 --
- comments are disable
कोयलांचल धनबाद में मजदूरों के मसीहा के रूप में जाने जाने वाले धनबाद लोकसभा के पूर्व सांसद एके राय की पहली पुण्यतिथि आज मनाई गई। पिछले वर्ष आज ही के दिन लम्बी बीमारी के बाद धनबाद के सेंट्रल हॉस्पिटल में इनका निधन हुआ था।
एके राय ने अपना पूरा जीवन सादकी के साथ व्यतीत किया। सिंदरी से बिधायक और धनबाद संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे लेकिन फिर भी इनके पास एक पैसा नहीं था । इन्होंने अपना पेंशन भी प्रधानमंत्री फंड में दान दे दिया था और अपने एक कार्यकर्ता के घर रहे और सादगी के साथ जीवन गुजार दिया।
कॉमरेड एके राय दा झारखंड आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और लाल हरा मैत्री का नारा दिया था। दिशोम गुरु शिबू शोरेन इनके मित्र थे जो बीमारी के दौरान राय दा से कई बार मिलने और हाल चाल जानने आते थे।राय दा को आम लोगों के साथ-साथ धनबाद में राजनीति से जुड़े लोग भी इन्हें अपना गुरु मानते थे।
इनके कहने पर मिनटों में हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो जाती थी ।उनके निधन के बाद पिछले वर्ष सेंट्रल हॉस्पिटल में हजारों की संख्या में मजदूर उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए सभी राजनीतिक दल के नेता भी सेंट्रल हॉस्पिटल तक पहुंचे थे और सभी ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी थी। आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर भी जगह जगह लोगो ने श्रद्धांजलि दी ।