पत्नी की हत्या के आरोप में हजारीबाग के पूर्व SDO गिरफ्तार
- By rakesh --
- 09 Feb 2025 --
- comments are disable
पत्नी की हत्या के आरोप में हजारीबाग के पूर्व SDO गिरफ्तार, 2 दिन पहले पिता को भी पुलिस कर चुकी है अरेस्ट
हजारीबाग पुलिस ने आज रांची में कार्रवाई करते हुए पूर्व सदर SDO अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली खबर के मुताबिक रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है। हजारीबाग के पूर्व SDO अशोक कुमार पर पत्नी की जिंदा जलाकर हत्या का आरोप लगाया गया है। बता दें गत शुक्रवार को ही अशोक कुमार के पिता को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार की रात पुलिस ने हजारीबाग से अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को गिरफ्तार किया। पूर्व एसडीओ की पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ के पिता भी नामजद अभियुक्त हैं।
बता दें की, पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता की मृत्यु जलने से हुई थी। जिसके बाद मृतक अनीता के मायकेवालों ने पूर्व एसडीओ समेत उनके परिजनों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही घरवाले फरार थे। ऐसे में अशोक कुमार के पिता अपने ससुराल सलैया गांव में में थे। जहां से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, निचली अदालत से जमानत याचिका को खारिज होने के बाद अशोक कुमार फरार चल रहे थे। लेकिन आज पुलिस ने उनको भी गिरफ्तार कर लिया।
- bihar jharkhand
- bihar jharkhand news
- jharkhand
- jharkhand breaking
- jharkhand budget
- jharkhand crime news
- jharkhand cuisine
- jharkhand food
- jharkhand hadsa
- jharkhand ke gaon
- jharkhand latest news
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- Jharkhand Police
- jharkhand politics
- jharkhand street food
- jharkhand tourism
- jharkhand vlog
- jharkhandi
- news 18 bihar jharkhand
- news 18 jharkhand
- news 18 jharkhand live
- news18 bihar jharkhand
- top news jharkhand