रांची। राज्य में मिलेगी प्रवासियों को राशन,जानिए कैसे

रांची। राज्य में प्रवासी लोगों का आना बस,ट्रेन और हवाई जहाज से जारी है। आपको बता दें कि राज्य में अभी तक  साढ़े लाख लोग घर वापस आ चुकें हैं।राज्य में रहने वाले प्रवासी लोगों को भी सरकारी राशन देने की तैयारी है।

इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं, डाक विभाग झारखंड परिमंडल ने खादी मास्क (3 स्तरीय) की बिक्री के लिए कस्तूरबा ग्रामोद्योग संस्थान रांची से समझौता किया है।प्रवासी लोगों का ब्लॉक स्तर पर बीडीओ और शहर में सीओ रजिस्ट्रेशन करेंगे।

विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी (एसओआर) मीना ने बताया कि अगले माह से राशन देने की तैयारी पूरी हो गई है। हर ब्लॉक में खाद्यान्न भेज दिया गया है।प्रवासियों की सूची का इंतजार है। सूची मिलते ही आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्येक प्रवासी को 10 किलो अनाज दिया जाएगा।

एसओआर के अनुसार जिन्हें राशन चाहिए वे रजिस्ट्रेशन कराएं। राशन बांटने के लिए आपूर्ति विभाग वार्ड व पंचायत स्तर पर राशन डीलरों को चिह्नित कर रहा है। कोरोना की कहर लगातार राज्य में जारी है। आपको बता दें कि राजधानी रांची में संक्रमितों की संख्या 131 हो गई है। जबकि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 600 के करीब पहुंचने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना की कहर सूचना भवन तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि सूचना भवन में कार्यरत एक कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, आज मुंबई से 180 प्रवासियों को लेकर एक फ्लाइट रांची पहुंची।

कस्तूरबा ग्रामोद्योग संस्थान द्वारा बनाए जा रहे ये किफायती मास्क को धोकर पुनः उपयोग कर सकते हैं। खादी मास्क राज्य के सभी प्रमुख डाकघरों, पोस्ट-शॉपी में जून के पहले हफ्ते से मिलेंगे।

इस अवसर पर डाक महाध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर ने बताया कि इससे न सिर्फ खादी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोगों को रोजगार भी मिलेगा। कस्तूरबा संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार झारखंड देश का पहला डाक परिमंडल है, जिसके साथ खादी मास्क बिक्री का समझौता हुआ है।