लातेहार: थानाप्रभारी की मिली भगत से हुई हत्या-बीजेपी
- By admin --
- 06 Jul 2020 --
- comments are disable
-
बरवाडीह थाना प्रभारी अविलंब हो निलंबित
बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद समीर उरांव और महामंत्री आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश के निर्देश पर बरवाडीह का दौरा किया, जहां बीते रविवार को बीजेपी के लातेहार जिला महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि जयवर्धन सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। दोनों महामंत्रियों ने बरवाडीह में श्मशान घाट पहुंचकर स्व सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों को दुःख की बेला में ढाढ़स बंधाया। दोनों नेताओं ने स्व सिंह के परिजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली।
थाना प्रभारी की मिलीभगत से हुई हत्या
समीर उरांव एवम् आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बरवाडीह थाना प्रभारी की मिलीभगत से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अपराधियों को बचाने में जुटी है इसलिए तुरंत थानाप्रभारी को निलंबित करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया जाय।
उन्होंने कहा कि पुलिस की अपराधी संगठन से सांठ गांठ है। पुलिस बालू माफिया से मिलकर उग्रवादियों अपराधियों से मिलकर लाखों की वसूली करती है। स्व सिंह ने लगातार अपनी हत्या होने संबंधी आशंकाओं से पुलिस को अवगत कराया था।चुनाव के समय जमा की गई रायफल भी पुलिस ने अबतक वापस नहीं किया था।इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस घटना को अंजाम दिलाने में शामिल है।
जोरदार आंदोलन कर सकती है बीजेपी
उन्होंने कहा कि कहा कि घटना के समय पुलिस वहां से गुजरा,स्थानीय लोग द्वारा घटना की सूचना देने पर भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया जबकि अपराधी को पास की झाड़ी में छुपे रहने की सूचना थी।उ न्होंने कहा कि कहा कि अपराधी को अविलब गिरफ्तारी हो अन्यथा पार्टी जोरदार आंदोलन को बाध्य होगी। घटना स्थल पर पार्टी के प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,लातेहार जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी,पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, भोला सिंह आदि शामिल थे।