धनबाद: जनता मजदूर संघ और मजदूरों के बीच हिंसक झड़प, कट्टा के साथ एक गिरफ्तार

बच्चा गुट की तरफ से आउटसोर्सिंग कंपनी बंद कराने का प्रयास किया गया। इसका कंपनी के मजदूरों ने विरोध किया। इस दाैरान फायरिंग और बमबाजी भी हुई। कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ है।

इस्ट बसुरिया थाना क्षेत्र के व्यू प्वाइंट स्थित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में सोमवार को मजदूरों और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के बीच हिंसक टकराव हुआ। बच्चा गुट की तरफ से आउटसोर्सिंग कंपनी बंद कराने का प्रयास किया गया।

इसका कंपनी के मजदूरों ने विरोध किया। इस दाैरान फायरिंग और बमबाजी भी हुई। स्थिति तनावपूर्ण है। निचितपुर परियोजना पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है।

पुलिस ने एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक को निचितपुर थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। परियोजना क्षेत्र में कई जिंदा बम भी बरामद किए गए हैं।