धनबाद :  पूर्व मुखिया प्रत्याशी पर घात लगा किया जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल 

कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शिवलीबाड़ी उतर पंचायत के मुखिया मुहल्ला निवासी मो.मेहरबान को शिवलीबाड़ी उतर पंचायत रहमतनगर निवासी मो.जाफर ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कुमारधुबी पुलिस मौके पर पहुंचकर सारी जानकारी ली।

वही भुक्तभोगी मो.मेहरबान ने बताया कि उसकी अपनी कपड़े की दुकान है जिसे वह बंद कर घर जा रहा था। तभी शिवलिबाड़ी मुखिया मुहल्ला मुंशी दुकान के समीप मो.जाफर पहले से घात लगाये बैठा हुआ था। जैसे ही हम वहां पहुंचे वह पीछे से मेरे सर पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण मैं बेहोश हो गया।जब होश आया तो अपने आप को अस्पताल में पाया।

इस घटना की सूचना स्थानिय लोगों ने कुमारधुबी ओपी को दूरभाष पर दी। लेकिन प्रसाशन एक घण्टे विलंब से पहुँची। प्रशासन के आने में विलंब देखते हुऐ लोगो ने धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना देनी पड़ी तब जाकर पुलिस पंहुची।