रांचीः लॉकडाउन उल्लंघन मामले में अब तक 4672 गिरफ्तारी
- By admin --
- 26 Jun 2020 --
- comments are disable
- नफरत फैलाने की कोशिश में भी 128 लोग गिरफ्तार
झारखंड में कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दौरान लागू लॉकडाउन के दौरान नियमों तथा आदेश के उल्लंघन मामले में विभिन्न जिलों से 4672 लोग गिरफ्तार हुए, हालांकि इस दौरान 2238 मामले दर्ज किये गये और 11060 लोगों को आरोपी बनाया गया।
सबसे अधिक गिरफ्तारियां जमशेदपुर में हुई, जां 2205लोग गिरफ्तार किये गये। वहीं सबसे अधिक मामले रांची जिले में 415 कांड दर्ज किये गये, लेकिन 515 लोगों की गिरफ्तारियां हुई। सबसे कम 8 मामले पाकुड़ में दर्ज हुए और सिर्फ 5 लोगों की गिरफ्तारियां हुई, जबकि लोहरदगा जिले में 12 लोगों की गिरफ्तारियां हुई तथा रामगढ़ में सिर्फ 4 लोग गिरफ्तार किये गये।
अफवाह फैलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई
लॉकडाउन की अवधि में सोशल मीडिया के दुरुपयोग, नफरत और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान राज्यभर में 176 मामले दर्ज हुए, जिसमें 270लोगों को आरोपी बनाया गया और 128 लोगों की गिरफ्तारी हुई। सबसे अधिक 16 लोगों की गिरफ्तारी गिरिडीह में हुई, पलामू में 11, गढ़वा, लातेहार व चतरा में 10-10 लोगों की गिरफ्तारी हुई।