धनबाद : अपराधी मस्त और पुलिस पस्त, अपराधी सरेआम वारदातों को दे रहे अंजाम
- By admin --
- 20 Aug 2020 --
- comments are disable
धनबाद जिला में इन दिनों क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ा है । यहां अपराधी मस्त और पुलिस पस्त नजर आ रही है इसका कारण यह भी हो सकता है कि यहां धनबाद में दो एसपी और एक एसएसपी के पद हैं । लेकिन अभी मात्र एक एसपी के सहारे पूरा धनबाद जिला चल रहा है।
आज धनबाद थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय चिरागोरा के समीप डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह के गोदाम में चोरों ने हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन अहले सुबह ही किसी ने प्रदीप सिंह को इसकी सूचना दी।
जिसके बाद प्रदीप सिंह वहां पहुंचे तो कुछ लोग ठेला लेकर वहां से निकल रहे थे, तभी उनको पकड़ लिया गया तब पता चला कि चोर यहां गोदाम से सामान चुरा कर ठेला में ले जाने के लिए आए थे।
स्थानीय लोगों ने पकड़ा
लेकिन सुबह हो जाने के कारण वे लोग भागने लगे, लेकिन ठेला ले जाते हुए तीन चोरों को प्रदीप सिंह और स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया जिसके बाद धनबाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों चोरों को पकड़कर थाने ले गई।
चोरों का है बड़ा गैंग
इसे लेकर डेकोरेटर एसोसिएशन के धनबाद जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि यहां एक बड़ा गैंग चोरों का है जो आए दिन हीरापुर, चिरागोरा, तेलीपाड़ा और धनबाद के कई क्षेत्रों में चोरी की घटना को लगातार अंजाम दे रहा है आज यह 3 चोर पकड़ाए हैं जिसके द्वारा पुलिस चाहे तो पूरा गैंग का पर्दाफाश कर सकती है और इसे करना भी चाहिए क्योंकि प्रतिदिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है।