धनबाद : लॉक डाउन के बाद चोरी की घटना बढ़ी, ज्वेलरी की दुकान की काटी शटर

कोयलांचल धनबाद में लॉक डाउन के बाद से ही चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. आए दिनों धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों में चोरी की घटना देखी जा रही है. ताजा मामला  धनबाद थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड का है, जहां पर चोरों ने असफल चोरी का प्रयास किया था.

ज्वेलरी की दुकान में चोरों ने शटर काटकर अंदर प्रवेश किया लेकिन अंदर में भी एक गेट होने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके. गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद लोगों के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है और इसी कारण अपराधिक घटना में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

पुलिस प्रशासन की चोरी की घटना को रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है यही नहीं चोरी की घटना का या दूसरी अपराधी घटना का खुलासा भी बहुत कम हो पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य शहर होने के बाद भी पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती है और शाम 5:00 बजे के बाद भय का माहौल व्याप्त हो जाता है सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है जिस कारण चोरों का मनोबल बढ़ा है।

वहीं दुकानदार का कहना है कि स्टर के बाद अंदर दरवाजा होने के कारण चोरी नहीं हो पाई नहीं तो बड़ी चोरी की घटना तो सकती थी।  ऐसे बता दे कि धनबाद में कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं,  कोरोना वारियर्स के रूप में काम भी कर रहे हैं ऐसे में आपराधिक घटना घट  रही है, इसे रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हो रही है।