रांची। सोशल मीडिया पर गैरकानूनी टिप्पणी करनेवाले अब जाएंगे जेल

नशीले पदार्थों के अवैध इस्तेमाल पर कसा जाएगा नकेल

रांची। झारखंड पुलिस अब सोशल मीडिया पर गैरकानूनी टिप्पणी करनेवालों को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके साथ साथ राज्य में नशीले पदार्थों के उत्पादन करनेवालों के साथ साथ अवैध रुप से इसके इस्तेमाल पर भी नकेल कसेगी। यह फैसला बुधवार को पुलिस मुख्यालय में राज्यभरके पुलिस अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिग मीटिंग में  गई।

पुलिस महानिदेशक एमवी राव की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, सभी वरीय पुलिस अधीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें अवैध नशीले पदार्थ एवं शराब, अवैध हथियार के विरूद्ध, अपराधियों के सत्यापन, फरार अपराधियों की गितफ्तारी तथा साईबर अपराधियों के विरूद्ध दिये गये निर्देशों के अनुपालन हेतु चलाते गये विशेष अभियानों के फलाफल की समीक्षा की गयी।

पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने राज्य के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनता के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने, थानों एवं पिकेटों में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिये गये साप्ताहिक अवकाश को क्रियान्वित करने में आ रही बाधाओं या परेशानियों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया, इसके अतिरिक्त उन्होंने   सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

इस बैठक में अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड,  अनिल पाल्टा, अपर पुलिस महानिदेशक, अप0अनु0वि0, प्रशांत  सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक,रेल, मुरारी लाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक, वि0शा0, झारखण्ड, नवीन कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, झारखण्ड, सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, ए0 विजयालक्ष्मी, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कार्मिक, झारखण्ड,पुलिस उप-महानिरीक्षक,रेल, झारखण्ड एवं अनूप बिरथरे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, बजट, झारखण्ड ने भाग लिया।