दुमका। पिकअप वैन में रखें थे 40 हज़ार से अधिक विस्फोटक सामग्री, जखीरा देख पुलिस रह गई भौचक्का

दुमका।  दुमका ज़िले में अभीतक विस्फोटक सामग्री देवघर से दुमकां आया करता था, लेकिन अब इसमें बंगाल का भी नाम जुड़ गया है ।बंगाल से दुमका भारी मात्रा में आ रही विस्फोटक सामग्री पुलिस ने जप्त करने के बाद आसनसोल के 5 व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।28 नवंबर को शिकारीपाड़ा के पोखरिया गाँव के पास विस्फोटक सामग्री से भरी पिकअप वैन पलट गई थीं पुलिस ने गिनती की तो 20 हज़ार 641 पावर जेल यानी बारूद एवं 20 हज़ार 150 पीस डेटोनेटर भरा था । पुलिस ने पिकअप वैन में मिले कागज के आधार पर बंगाल के बर्द्धमान ज़िले के श्रीनगर निवासी इंजमाम मुनव्वर ,वाहन के लीजधारक बर्द्धमान के M N घोष रोड निवासी अकबर कुरैशी, चालक रानीगंज आसनसोल के राजाबांध के टीपू बारूद बेचनेवाले राजाबांध के जावेद एवं खरीददार राजाबांध निवासी बुकाई को नामजद आरोपित बनाया गया है ।
शिकारीपाड़ा थाना में जानकारी देते हुए S D P O नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि 28 नवंबर की संध्या पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा को सूचना मिली थी कि 1 वाहन से विस्फोटक सामग्री दुमकां की ओर आ रही हैं ।सूचना के आधर पर दुमकां रामपुरहाट मार्ग में वाहनों की जांच शुरू की गई।इसी क्रम में पिकअप वैन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वैन को रफ्तार तीब्र कर भाग निकला ।पुलिस की टीम ने पीछा किया लेकिन भागने के क्रम में पिकअप वैन का टायर फट गया और वह पोखरिया गाँव के समीप सड़क पर पलट गई।हादसे के बाद पिकअप वैन चालक एवं एक अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला ।
पिकअप वैन J C B की मदद से रात को ही शिकारीपाड़ा थाना लाया गया।अगले दिन पैकेट को खोला गया तो पुलिस भोचका रह गई।वैन में नारियल के बोरा के नीचे विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी।सारे विस्फोटक की गिनती करने में जवानों को लगाया गया जिसमें जवानों का पसीना छूट गया।करीब 8 घण्टे तक लगातार गिनती के बाद कुल बरामदगी सामग्री की संख्या बताया जा सका ।