देवघर: ज़मीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

जमीन घेरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मधुपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नावाडीह गांव की है।

बताया जाता है कि जमीन की घेराबंदी को लेकर एक पक्ष भागीरथ प्रसाद राय और दूसरा पक्ष शेखर राय के बीच पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था।

इस बीच शेखर राय द्वारा जमीन की घेराबंदी की जा रही थी जिसका विरोध भागीरथ प्रसाद राय ने किया और मामला मारपीट में तब्दील हो गई, मारपीट में दोनों पक्षों से एक महिला समेत 6 लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर में भर्ती कराया गया गंभीर रूप से हुए घायलों को डॉ इकबाल खान ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की पड़ताल मे जुटी है।