रांची: दलाई जी के परिवार को जरूरी मदद करें- हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को बहरागोड़ा प्रखंड के वृंदावनपुर निवासी सुकुमार दलाई मामले में संज्ञान लेते हुए हर जरूरी मदद पहुंचाते हुए सूचित करने का निर्देश दिया है।

कौन है दलाई और क्या है मामला ?

बहरागोड़ा प्रखंड के वृंदावनपुर गांव निवासी 47 वर्षीय सुकुमार दलाई अज्ञात बीमारी से पीड़ित है। आर्थिक परेशानी के कारण इलाज कराने में दलाई असमर्थ है।

करीब 2 माह से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे दलाई को अगर समय रहते इलाज नहीं हो पाया तो जान भी जा सकती है। सुकुमार घर का कमाउ व्यक्ति है जो कुछ दिनों से बीमारी से ग्रसित है।

उसका इलाज बंगाल के गोपीबल्लभपुर हॉस्पिटल में चल रहा था। दलाई की पत्नी संध्या मानी दलाई ने बताया कि वो गरीब परिवार से है और  झाड़ग्राम हॉस्पिटल के चिकित्सक बीमारी को पकड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक दूसरी जगह ले जाने की सलाह दी है।

 पत्नी संध्या ने कहा कि लॉकडाउन के कारण पैसे की कमी है और इलाज व दवा के अभाव में पति की स्थिति खराब हो रही है। परिवार में 3 बच्चे हैं। जमीन जायदाद भी नहीं है।

मुख्यमंत्री को ये मिली थी जानकारी

 एक ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जानकारी दी गई थी कि 47 वर्षीय सुकुमार अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। उनका परिवार बेहद गरीब है और इलाज कराने में असमर्थ है।