सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, टॉप कमांडर कुँवर मांझी ढेर

बोकारो (झारखंड) में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, टॉप कमांडर कुँवर मांझी ढेर

झारखंड के बोकारो ज़िले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने वांछित माओवादी कमांडर कुँवर मांझी उर्फ सहदेव मांझी उर्फ साडे झारखंड को मार गिराया है।

सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के जंगलों में हुई, जहाँ माओवादियों की गतिविधियों की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान हुई गोलीबारी में माओवादी कमांडर मारा गया।

कुँवर मांझी लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल था और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप थे। उसके मारे जाने को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नक्सलियों के खात्मे को लेकर केद्र सरकार की मुहिम के बीच झारखंड में भी नक्सलियों के खात्मे को लेकर लगाकार मुहिम तेज हो गई है…. इसी कड़ी में बोकारो के गोमिया ईलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात नक्सली मारे गए… हालांकि इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन का एक जवान भी शहीद हो गया….
मुठभेड़ में 05 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी समेत दो नक्सलियों को मार गिराया गया। दूसरे नक्सली की फिलहाल की जा रही शिनाख्त। वही मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान भी शहीद।
दरअसल बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में सुबह पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ के बाद जब सीआरपीएफ के जवान जंगल में घुसे तो दो डेड बॉडी जंगल से बरामद किए हैं जिसमें एक ने नक्सली वर्दी पहनी थी…..और दूसरा सिविल ड्रेस में है। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए झारखंड पुलिस के आईजी अभियान माइकल राज ने बताया कि नक्सलियों और पुलिस के बीच एनकाउंटर हुआ यह मुठभेड़ लगभग एक घंटा चला है
वही मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के जवान भी शहीद हो गया है… शहीद जवान असम के प्रनेश्वर कोच को रांची के राज अस्पताल में लाया गया …चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान की मौत की पुष्टि की।