“प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है : हेमन्त
- By rakesh --
- 06 Nov 2025 --
- comments are disable
गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।
=========================
★ “प्रकाश उत्सव” में शामिल होकर हर्ष की अनुभूति होती है
★ एक-दूसरे का हाथ थाम कर आगे बढ़ना ही सबसे बड़ी ताकत
★ गुरुनानक देव जी के दिखाए रास्ते एवं आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना होगी साकार
हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पी०पी० कंपाउंड, रांची स्थित गुरुनानक स्कूल पहुंचकर गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित 556वें “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने समस्त सिख समुदाय एवं राज्यवासियों को गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
“प्रकाश उत्सव” समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ दिन है। गुरुनानक जयंती का दिन समस्त सिख समाज के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं हर वर्ष इस दिन थोड़ी देर के लिए यहां आता हूं। गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित “प्रकाश उत्सव” में सम्मिलित होकर मुझे बहुत हर्ष की अनुभूति होती है। यह आयोजन समाज को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचारों एवं वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है।
गुरुनानक देव जी सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सकल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी सिर्फ सिख समाज के लिए ही नहीं बल्कि सकल समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गुरुनानक देव जी की दूरदर्शी सोच, उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते और उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज के निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुनानक देव जी के विचार, कर्म और समर्पण से हमें यह सीख मिलती है कि हम सबों का सदैव एक-दूसरे का हाथ थाम कर एकसूत्र में बंधकर आगे बढ़ते रहना ही दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि आज के इस “प्रकाश उत्सव” कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से सिख समाज के लोग यहां पहुंच रहे हैं। गुरुनानक देव जी के प्रति सच्ची श्रद्धा लोगों को यहां खींचती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस शुभअवसर पर मैं अपनी ओर से समस्त सिख समाज सहित “प्रकाश उत्सव” आयोजनकर्ताओं को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, रांची के प्रेसिडेंट श्री रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा, मेन रोड, रांची के सचिव श्री गगनदीप सिंह सेठी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
=========================
- CM Hemant Soren
- cm hemant soren baha festival
- cm hemant soren nemra village
- hamant soren
- hemant soren
- hemant soren 1 lakh rupees
- hemant soren dance
- hemant soren in native avatar
- hemant soren jmm
- hemant soren live
- hemant soren mundan
- hemant soren mundan photos
- hemant soren new
- hemant soren news
- hemant soren party
- hemant soren rally
- hemant soren speech
- jharkhand cm hemant soren
- pm modi on hemant soren
- pm modi on hemant soren bail
- pm modi on hemant soren jail
- rahul gandhi hemant soren