नेमरा (रामगढ़)। पारंपरिक बाहा पूजा कर हेमंत ने की विकास की कामना
- By rakesh --
- 31 Mar 2021 --
- comments are disable
नेमरा (रामगढ़)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ जिला स्थित अपने पैतृक आवास नेमरा वाहा पूजा में सपरिवार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की। इस दौरे के दौरान हेमंत सोरेन गोला प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे आम जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान सांसद शिबू सोरेन के साथ उनका पूरा परिवार उपस्थित था।
हेमन्त सोरेन ने स्वयं सभी लोगों से आवेदन लिया। मुख्यमंत्री ने आम जनता की समस्याओं और शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जन आकांक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को शत प्रतिशत धरातल पर उतारकर गांव, गरीब एवं किसान को मजबूती प्रदान करना हमारा लक्ष्य है। मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अमूमन सीएम हेमंत सोरेन अपने गांव जाकर इलाके के विकास को लेकर चर्चा करते रहे हैं।अब देखना है कि इस इलाके के विकास को लेकर कितनी तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।