मधुपुर में अपराधियों का मनोबल चरम पर !

मधुपुर में अपराधियों का मनोबल चरम पर है और इसी का उदाहरण आज मधुपुर में देखने को मिला है | जहाँ पीड़ित परिवार के द्वारा कई महीने से प्रशासन से रंगदारी माँगे जाने की शिकायत की जा रही है पर प्रशासन की उदासीनता के कारण अब तक रंगदारी मांगने वाले अपराधियों पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है |

घटना मधुपुर के कार्मेल स्कूल रोड की है जहाँ पर मकान बनाने के लिए गुण्डा टैक्स देना होता है और नहीं देने पर रंगदारों के गुर्गो द्वारा परेशान व् काम कर रहे मजदूरों के साथ मार पिट किया जाता हैं |

वैसे तो अब तक किसी ने इस रंगदारी के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की कोशिश नहीं की थी | पर एक परिवार के तरफ से कुछ माह पहले इसकी शिकायत मधुपुर थाना में दी गयी और मधुपुर डी.एस.पी द्वारा इसकी जांच की गयी थी और उक्त घटना सत्य पाई गई| परन्तु रंगदारी की मांग करने वालो के खिलाफ इसके बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई |

प्रशासन की इस उदासीनता का प्रभाव ये हुआ की दुबारा से असामाजिक तत्वों द्वारा दिनांक  25 अगस्त 2020 को निर्माण स्थल पर पहुंच कर मजदूरों के साथ मारपीट और रंगदारी की दुबारा से मांग की गई | इसके बाद ही मधुपुर थाना में रंगदारी की मांग करने वाले लोगो के ऊपर करवाई करने हेतु आवेदन (मौखिक और लिखित ) दिया जा चुका था | परन्तु कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई |

ताज़ा घटना दिनांक 26 अगस्त 2020 की है जब रंगदारी की मांग करने वाले गैंग के सरगना अनवर हुसैन पिता- स्वर्गीय ऐनुल चायवाला , सैफी व् गैंग के बाकी सदस्यों के साथ मिलके निर्माण स्थल पर मजदूरों को जान से मारने की धमकी और घर की महिलाओ के साथ दुर्वव्यवहार किया गया | मौके पे मौजूद लोगो के अनुसार रंगदारी मांगने वालो ने देशी कट्टा हवा में लहराते हुए कहा : “जिसको बुलाना है बुला लो…. जिसको शिकायत करना है कर लो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे ” !

मधुपुर में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि खुलेआम मधुपुर में रंगदारी और जान से मार देने की धमकी अपराधी ऐसे दे रहे है जैसे मधुपुर में कानून व्यवस्था प्रशासन नहीं , ये अपराधी चला रहे है |

साथ ही आपको बता दी के रंगदारी मांगने वाले इस गैंग के कई सदस्य साइबर क्राइम , छिनतई , मारपीट और मर्डर जैसे संगीन मामलो में पहले से लिप्त है |

सूत्रों के अनुसार इस रंगदारी मांगने वाले गैंग के ऊपर मधुपुर के कुछ सफ़ेद पोश लोगो का हाथ है | हमारी टीम इसपर जाँच कर रही है और जल्द ही आपको इसके ऊपर भी जानकारी देगी |