US के लिए एक्सपोर्ट हब बना नागपुर, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड

US के लिए एक्सपोर्ट हब बना नागपुर, तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, पार हो गया 22 हजार करोड़ का आंकड़ा

संतरे और सावजी की दुनिया से आगे बढ़कर नागपुर आर्थिक तरक्की के क्षितिज पर भी अपनी सुनहरी आभा बिखेर रहा है। आज टॉप-5 निर्यातक क्षेत्रों में एग्रीकल्चर व संबद्ध उत्पाद, इंजीनियरिंग, फार्मास्युटिकल्स, आयरन एंड स्टील, केमिकल्स के निर्यात के साथ नागपुर एक्सपोर्ट का हब बन गया है। यह निर्यातक क्षेत्र जिले से कुल निर्यात में 80% का योगदान करते हैं।

निर्यात की लगातार बढ़ती इसी ताकत से ऑरेंज सिटी वैश्विक मानचित्र पर अपनी एक अलग छवि बना चुका है। इसे इस बुलंदी पर पहुंचाने में यहां के उद्योजकों का सबसे बड़ा योगदान है। रीजन में देखें तो वर्ष दर वर्ष निर्यात दर में बढ़ोतरी होती जा रही है। नागपुर का वित्त वर्ष 2021-22 में निर्यात मूल्य जहां 11,091.02 करोड़ था, वह वित्त वर्ष 2024-25 में 8,057 करोड़ बढ़कर 22,627 करोड़ पर पहुंच गया।