चतराः पुलिस लाइन के बाद समाहरणालय में भी मचा हड़कंप,जानिए क्यों
- By admin --
- 09 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना की कहर लगातार जारी है। आपको बता दें कि कोरोना ने आपना नया पैठ हेमंत सरकार की कैबिनट में बना ली है। जिसमें पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर और टुंडी विधायक मथुरा महतो कोरोना संक्रमित पाये गए हैं।
जिसके कारण सीएम हेमंत सोरेन सहित कई आला अधिकारी 14 दिनों के लिए होम कौरेटाइन खुद को कर लिया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कोराना के नये मरीजों की मिलने की पुष्टि लगातार स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। बीते दिनों चतरा के पुलिस लाइन में कोरोना के मरीज मिला है।
उसके बाद अब कोरोना ने समाहरणालय में एंट्री मारकर हड़कंप मचा दिया है। समाहरणालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय के नजीर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके अलावे शहर के चौर मोहल्ला का एक युवक में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। नाजिर के संक्रमित पाए जाने के बाद समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मच गया है।
इसके अलावे शहर के मोहल्ला में एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव केस की पुष्टि के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को शील करते हुए संक्रमित मरीजों को सदर अस्पताल स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करते हुए उनके परिजनों को होम कोरोनटाईन कर दिया है।
साथ ही आसपास के इलाकों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। संक्रमित मरीजों का ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर कांटेक्ट डिटेल निकालकर उनके संपर्क में आए लोगों का भी सैंपल टेस्ट के लिए लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार संक्रमित पाए गए नाजिर कुछ दिन पूर्व ही बिहार के पटना से चतरा लौटे थे और लगातार ड्यूटी पर थे। इसके अलावा संक्रमित युवक का भी दूसरे राज्य का ट्रैवल हिस्ट्री है।