रांची।आइसोलेशन सेंटर भाग रहे कोरोना संदिग्ध मरीज,पुलिस परेशान

रांची। राज्य में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अगर आइसोलेशन सेंटर में रखे मरीज भाग जाये तो प्रशासन की सुरक्षा पर सवाल शुरु हो गया है। आपको बता दें कि रिम्स में एक कोरोना संदिग्ध महिला मंगलवार देर रात स्वास्थ्यकर्मी को धोखा देकर फरार हो गई।

 स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने कहाकि फरार महिला हिंदपीढ़ी की रहने वाली है जो आइसोलेशन सेंटर से ईलाज के लिए अपने पति और बच्चे के साथ रिम्स आई थी।

 उन्होंन कहाकि पहचान हो गया है।  वहीं कोडरमा जिला में भी चार मई को भागा 35 वर्षीय कोरोना संदिग्ध को पहचान कर फिर से उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरोना संदिग्ध मरीज पहले भी भागने का प्रयास किया था।