सात समंदर पार से भी कोरोना के मरीजों को दे रहे हैं राहत

कोरोना के इस दौर में देश के कुछ लोग आपदा को अवसर बनाकर संपत्ति जुटाने में लगे हैं… तो वही कुछ ऐसे भी लोग है जो सात समंदर पार रहकर भी लोगो को मदद पंहुचा रहे हैं…यह मदद झारखंड कि राजधानी रांची कि बेटी है जो रांची सहित राज्य के सभी जिलों में मदद पहुंचाने का काम कर रही है…

 रांची  की एक बेटी सीमा बनर्जी  नीदरलैंड के कुछ युवाओं के साथ मिल कोरोना  मे परेशान लोगों की मदद के लिए एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है… जिसमें आपको अस्पतालों में खाली बेड की संख्या, ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता, कोविड टेस्ट समेत अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी एक क्लिक में मिलति है… यह जानकर हैरानी होगी कि यह एप्लीकेशन बिल्कुल मुफ्त है और सिर्फ 7 दिनों में 1000 से अधिक लोगों को मदद दी जा चुकी है….

नीदरलैंड में रह रही रांची की युवती सीमा बनर्जी और उनके पति समप्रीत चक्रवर्ती ने डिजिटल कोविड डॉट इन नाम से मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है…वही सीमा  बताती हैं कि कोरोना के पहले दौर में हमने पीएम केयर्स फंड में भी राशि डोनेट की थी और कई अन्य एनजीओस को भी हमने सहायता उपलब्ध कराई थी… लेकिन इस बार देश के लिए खुद कुछ करने का जज्बा था जिसको देखते हुए इस एप्लीकेशन को बनाया गया है और इस एप्लिकेशन के जरिए कोरोना संक्रमित लोगो की हर संभव मदद टीम के लोगों द्वारा पहुंचाया जा रहा है इस कार्य को करने से हमें काफी सुकून मिल रहा है और लोगों की मदद भी हम खुद कर पा रहे हैं…

 बहरहालअगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो आप दुनिया के किसी भी कोने में रहकर लोगों की मदद कर सकते हैं… जिसका जीता जागता उदाहरण सीमा बनर्जी उनके पति और लोगों को मदद पहुंचा रहे कुछ युवा और युवतियां है… और इस कोरोना के घड़ी में लोगों को मदद पहुंचाना किसी बड़े पुण्य के काम से कम नहीं है… रांची सहित झारखंड के अधिकतर जिलों के लोगों को इस एप्लीकेशन के माध्यम से मदद पहुंचाई जा रही है….