मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 का आगाज़

रांची यूनिवर्सिटी के स्टेडियम में मीडिया कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2025 का आगाज़

शानदार प्रदर्शन कर टीम येलो और रेड ने फ़ाइनल में जगह बनाई, रविवार को होगा फाइनल मुकाबला

रांची: रांची यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में वॉलीबाल मीडिया कप का आयोजन रांची प्रेस क्लब के द्वारा किया गया है। मीडिया कप वॉलीबॉल के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में रांची के एसएसपी सह डीआईजी चंदन सिन्हा व अन्य गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। एसएसपी सह डीआईजी चन्दन सिन्हा ने कहा कि पत्रकारों को खेलता देख अच्छा लग रहा है, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अतिआवश्यक है।
उन्होंने सभी मैन ऑफ द मैच प्लेयर को 5-5 हज़ार की पुरस्कार देने की घोषणा की।
वहीं पहले दिन प्रतियोगिता में चार मुकाबले खेले गए और टीम रेड और टीम येलो ने अपने दोनों मुकाबले जीत कर फाइनल में जगह पक्की की। प्रतियोगिता के पहले दिन प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार, बॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड वॉलीबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष उत्तम राज और रेफरी संजय ठाकुर ने मोमेंटो और 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप के रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजित कुमार सिन्हा, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह, खेलो इंडिया के उपेन्द्र गुप्ता और रेफरी संजय ठाकुर, निशिकांत पाठक समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
वालीबाल टूर्नामेंट के प्रायोजक के रूप में वासुदेब चटर्जी स्मृति फाउंडेशन और मीडिया सपोर्ट पार्टनर के रूप में द भास्कर टाइम्स के सन्दीप उन्नीकृष्णन ने अपना सहयोग दिया है।

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टीम रेड ने टीम ब्लू को 25-17, 25-19 से, दूसरे मुकाबले में टीम येलो ने टीम ग्रीन को 25-15, 25-17 से, तीसरे मुकाबले में टीम रेड ने टीम ग्रीन को 25-16, 25-21 से और दिन के आखिरी मुकाबले में टीम येलो ने टीम ब्लू को तीन सेट तक चले मुकाबले में 25-17, 19-25, 15-7 से हराया।
Man of the Match : Rajesh Singh

पहले दिन क्रमशः मोनू कुमार, अरविन्द प्रताप, प्रमोद सिंह और राजेश सिंह को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया।
रविवार को यूनिवर्सिटी ग्राउंड में ही मीडिया कप वॉलीबॉल का फाइनल मैच खेला जाएगा मुख्य अतिथि के रूप में सूबे के उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद मौजूद रहेंगे।
टूर्नामेंट के पहले दिन प्रतियोगिता को सफल बनाने में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, सचिव अमरकांत, , संयुक्त सचिव, रतनलाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, कार्यकारिणी के आलोक सिन्हा, संजय सुमन, अरविंद प्रताप, स्पोर्ट्स कन्वेनर मोनू, चन्दन भट्टाचार्य, सौरभ शुक्ला, विजय मिश्रा, राजू प्रसाद और अंजनी कुमार और सुशील सिंह मंटू, पंकज जैन, राजेश तिवारी ने अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई।