चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की कमेटी भंग, 11 सदस्य संचालन समिति का गठन

चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक अध्यक्ष जगदीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्व समिति से ट्रस्ट की पूरी कमेटी को भंग कर दिया गया और टेस्ट को सफलतापूर्वक चलाने के लिए एक 11 सदस्य संचालन समिति गठन किया गया जिसमें जगदीश वर्मा रवींद्र वर्मा प्रेम वर्मा बजरंग वर्मा बिंदुल वर्मा बसंत चंद्रवंशी डॉअजय वर्मा राजकुमार बर्मा सत्येंद्र बर्मा मंटू वर्मा पप्पू वर्मा को रखा गया है ट्रस्ट को समय-समय पर सुझाव देने के लिए एक 11 सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य का भी किया गया है
इस अवसर पर अपने विचार कर व्यक्त करते हुए जगदीश वर्मा ने कहा कि मैं ट्रस्ट के सभी अपने पुराने साथियों को बधाई देता हूं और संचालन समिति से आशा करता हूं कि ट्रस्ट की देखभाल ठीक ढंग से हो बैठक में दुर्गा पूजा ट्रस्ट में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया