धनबाद: नाबालिग बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

धनबाद के बाघमारा में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई। जोगता थाना क्षेत्र के श्याम बाजार महावीर मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

जोगता में  बच्ची के साथ हुए इस दुष्कर्म को लेकर पीड़िता के परिजनों ने थाने में में शिकायत दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।  पीड़िता को मेडिकल जांच  के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया।वहीं आरोपी को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।