बोकारो :  परिजन लगा रहे गुहार- सुनो सरकार, कब दोगे मुआवजा

16 मई 2020 यूपी के औरैया में सड़क दुर्घटना में हुए चास प्रखंड के गोपालपुर पंचायत में 13 लोगों मजदूरों की मौत हो गई थी, जिसके बाद गांव ऐसा माहौल था मानो सरकार खुद पहुंच गई हो, गांव में उस वक्त गाड़ियों का ताता लगा रहा। जिस दिन मजदूरों का शव उनके गांव पहुंचा।

उस दिन जिले के आला अधिकारी जिले के जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा रहा, लेकिन जैसे जैसे दिन बीतता गया, वैसे वैसे सरकार और इनके अधिकारी इस घटना को भूलते चले गए । अगर हम बात करें यूपी सरकार की, तो यूपी सरकार ने मुआवजे के तौर पर ₹200000 देने की घोषणा की थी जिसे यूपी सरकार ने 3 दिनों के अंदर मृतकों के परिजनों को दे दिया।

मृतक परिवार को ₹400000 तथा घायल को ₹50000 देने की बात थी

वहीं राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन ने भी इन इस दुर्घटना में मृत मजदूरों के परिजनों को यह आश्वासन दिया था कि मृतक परिवार को ₹400000 तथा जो घायल हैं उनको ₹50000 मुआवजा के रूप में दिया जाएगा, साथ ही मृतक के पत्नी को विधवा पेंशन आवास योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा ।

परंतु आज 2 माह बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने इन परिजनों की सुध नही ली है और ना ही जिला प्रशासन की तरफ से परिजनों तक कोई मदद मिल पाई है। जिस इन परिवारों को घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । मृतक के परिजन राज्य सरकार को वादा याद दिला रहे है। मृतक के परिजनों को आवास देने की बात कही गई थी लेकिन कर्ज लेकर घर की नींव तक खोद डाली ।

मगर अभी तक आवास का स्वीकृति भी नही मिली है। मृतक की पत्नी का कहना है कि अधिकारियों ने बच्चों को कस्तूरबा और अन्य स्कूल में एडमिशन कराने की बात कही थी लेकिन वादा सिर्फ वादा ही बन कर रह गया।

सोमवार को सभी परिवार तक पहुंच जाएगा मुआवजा -उपायुक्त

वहीं बोकारो के उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जो मुआवजा है वह सोमवार को उन सभी परिवार तक पहुंच जाएगा साथ ही जो सरकारी योजना का लाभ उन्हें मिलना है वह भी दे दिया जाएगा बहरहाल अब यह देखना होगा कि उन तक यह पहुंच पाता भी है या नहीं।