मामूली बात पर पति ने उठाया खौफनाक कदम, कुल्हाड़ी मारकर कर दी पत्नी की हत्या

नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा के वैराही टोला में मंगलवार को दिल दहला देनेवाली घटना घटी । इस घटना में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था और आज सुबह भी किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुई थी ।

ग्रामीणों के प्रयास से आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।मृतका की पहचान सोनी देवी (25) के रूप में की गई। ग्रामीणों ने घटना के बाद सोनी के पति संतोष रवि (35) को पकड़ उसके हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया।

इसके बाद घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संतोष रवि द्वारा धारदार कुल्हाड़ी से सोनी के सिर पर वार किया गया। इससे सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घर में खून के धब्बे बिखरे मिले।