हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
- By rakesh --
- 19 Sep 2026 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
===========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लोअर करमटोली, रोड नंबर-2, रांची स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान जी के आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मरांग बुरु से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की पूर्व मंत्री आदरणीय श्रीमती विमला प्रधान जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ा देने वाला है। सार्वजनिक जीवन में स्व० विमला प्रधान जी का योगदान एवं जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे राज्य के विकास के लिए लंबे समय तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका इस तरह चले जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। पूर्व मंत्री स्व० विमला प्रधान जी समाज के हर वर्ग-समुदाय के कल्याण के लिए तत्पर रहने वाली एक सजग और कर्मठ राजनेता थीं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री श्रीमती विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और रांची स्थित एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने विगत शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।
- CM Hemant Soren
- ed hemant soren
- hemant soren
- hemant soren assam speech
- hemant soren assam visit
- hemant soren controversy
- hemant soren ed case
- hemant soren emotional
- hemant soren giridih
- hemant soren government
- hemant soren hospital
- hemant soren land case
- hemant soren latest
- hemant soren latest news
- hemant soren live
- hemant soren meets mother
- Hemant Soren Mother
- hemant soren news
- hemant soren pmla case
- hemant soren speech
- hemant soren sudivya sonu
- hemant soren tribute
- jharkhand cm hemant soren