रांची : अब 5 की जगह 3 रुपये प्रति यूनिट मिल सकेगी बिजली- हेमंत

रांची : CM ने दिया आदेश, कहा-फोटो जर्नलिस्ट मुन्ना कामदा को उपचार उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त रांची को सीनियर फोटो जर्नलिस्ट मुन्ना कामदा की मदद करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मुन्ना कामदा को मुख्यमंत्री गम्भीर रोग उपचार योजना से लाभान्वित करते हुए सूचित करने को कहा है।

किडनी रोग से हैं पीड़ित

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि रांची के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट मुन्ना कामदा की तबीयत बेहद खराब है। विगत एक माह से वे बीमार हैं। एक किडनी ने काम करना बंद कर दिया है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उक्त आदेश दिया है।