रांचीः छात्र संघ ने एडमिशन फॉर्म बेचने का किया विरोध

रांची विश्वविद्यालय के जोऑलजी विभाग के अंतर्गत एनवायरमेंटल साइंस का फॉर्म बेचा जा रहा था। जिसका विरोध छात्र संघ ने जबरदस्त तरीके से किया। आपको बता दें रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन का अंतिम एग्जाम अभी तक हुआ नहीं है,लेकिन स्नातकोत्तर का फॉर्म बेचा जा रहा है।

फार्म बेचे जाने की सूचना मिलते ही छात्र संघ ने कुलपति के समक्ष विरोध जताते हुए कहा कि अभी तक स्वयं रांची विश्वविद्यालय ग्रेजुएशन का अंतिम वर्ष का परीक्षा नहीं हुआ है। ऐसे में दूसरे विश्वविद्यालय के छात्रों को फॉर्म उपलब्ध कराने से रांची विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ही सीट नहीं बचेगी।विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

फार्म बेचे जाने के मुद्दे पर कुलपति ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हे नहीं थी,जितने भी फॉर्म बेचे गए हैं उनका पैसा वापस किया जाएगा।