पलामू। हथियारबंद नक्सलियों ने मचाया उत्पात, वाहनों को किया आग के हवाले
- By admin --
- 09 May 2020 --
- comments are disable
पलामू। पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार स्थित सिद्धार्थ कंस्ट्रक्शन क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने शुक्रवार की देर रात जमकर उत्पात मचाया। हथियारबंद नक्सलियों ने यहां खड़ी 13 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इसमें 8 हाइवा, एक लोडर, तीन ट्रेलर और एक 12 चक्का ट्रक शामिल है।
नक्सलियों ने फेंका पर्चा
जाते वक्त नक्सलियों ने भी पर्चा फेंका। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर्चा बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस इस घटना को रंगदारी (लेवी) से जोड़कर देख रही है। वहीं, प्लांट के मालिक का कहना है कि उनके पास कभी भी लेवी के संबंध में कोई फोन नहीं आया है। शुक्रवार की देर रात प्लांट में पहुंचे नक्सलियों की संख्या करीब 12 थी। सभी हथियार से लैस थे।
गार्ड व ड्राइवर को बनाया
क्रशर प्लांट में आते ही नक्सलियों ने सबसे पहले वहां मौजूद गार्ड व ड्राइवर को बंधक बना लिया। इसके बाद वहां खड़ी गाड़ियों पर तेल छिड़क उन्हें आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।