बीजेपी का एलइडी रथ सूबे के 14 लोकसभा के लिए हुआ रवाना
- By rakesh --
- 04 Mar 2024 --
- comments are disable
प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के निमित विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत एलईडी रथों को किया रवाना।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया रवाना।
प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनाव के निमित विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत एलईडी रथ को रवाना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की झंडा दिखाकर प्रदेश कार्यालय से रवाना किया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदेश के 14 लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर एलईडी रथों के माध्यम से जनता को जानकारी देगी कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने क्या-क्या जनकल्याणकारी कार्यक्रम किए देश को दिए है।गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर, महिला, युवा के लिए मोदी सरकार समर्पित रही है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जो प्रयास हुए हैं वह ऐतिहासिक हैं।
रथों के माध्यम से विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए प्रदेश भर से सुझाव भी लिए जाएंगे।
कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आमजन और विभिन्न प्रकार के संगठनों और संस्थाओं से सुझाव लेकर लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र तैयार हो रहा है।
इसकी शुरूआत आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय से एलईडी वाहनों को रवाना कर की जा रही है।
कहा कि 9090902024 नम्बर पर मिस कॉल करके, नमो एप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी आमजन और कार्यकर्ता अपने सुझाव दे सकते है।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय के बाद जिला मुख्यालयों पर एलईडी रथ यात्रा की शुरूआत की जायेगी। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एलईडी रथ गांव-गांव, शहर-शहर जाएंगे।
कहा कि पार्टी के अभियानों से लेकर बैठकों और जनसभाओं में सुझाव पेटिका रखी जाएगी। सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा के सभी कार्यकर्ता जिलों में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से एलईडी रथों को रवाना किया जा रहा है।
इस मौके पर जवाहर पासवान, सीमा पासवान, मनोज सिंह, हेमन्त दास, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, संदीप वर्मा, सीमा शर्मा, शोभा यादव, राजीव रंजन मिश्रा, प्रेम वर्मा, अरुण झा, अर्जुन राम, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजश्री जयंती, कमाल खान, लक्ष्मी चंद्र दीक्षित, मुकेश मुक्ता, लक्ष्मी कुमारी, गुरविंदर सिंह सेठी, संजय जायसवाल, मनोज दुबे, सुबोध कांत सहित कई उपस्थित हुए।
- BJP
- bjp in jharkhand
- bjp jharkhand
- bjp jharkhand news
- bjp jharkhhand
- bjp live
- bjp lost in jharkhand
- bjp news
- jharkhand
- Jharkhand BJP
- jharkhand bjp candidate list
- jharkhand bjp chief
- jharkhand bjp news
- jharkhand bjp planning
- jharkhand bjp president
- jharkhand bjp protest
- jharkhand cm
- jharkhand cm hemant soren
- jharkhand election
- jharkhand election results
- jharkhand floor test
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- jharkhand politics