अद्भूत प्रजाति के कछुओं के साथ तीन तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

आपने कोयला तस्करी, पत्थर तस्करी और अफीम की तस्करी को लेकर झारखंड में अक्सर सुना होगा। लेकिन आज हम एक ऐसी तस्करी के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर आप चौक जाएंगे। जी हां.. झारखंड में बाबानगरी के लिए प्रसिद्ध देवघर पुलिस ने कछुए की एक ऐसी प्रजाति के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो इस इलाके से कछुए की तस्करी कर रहे थे।

 

जानकारी के अनुसार  देवघर एयरपोर्ट के समीप कुंडा थाना पुलिस ने  भारी संख्या में कछुआ की प्रजाति को तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा।  कुंडा थाना पुलिस ने 39 की संख्या में कछुआ की इस प्रजाति को पकड़ा है।   कुंडा थाना पुलिस ने जप्त किए गए 39 कछुआ की इस प्रजाति को वन विभाग को सौंप दिया है। जिसके बाद वन विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल वन विभाग इसे वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के एक्ट का उल्लंघन मानकर इनके ऊपर मामला दर्ज किया है। इसके अलावा जप्त किए गए कछुआ की इस प्रजाति को जसीडीह स्थित पुनासी डैम मैं इसे छोड़ने की तैयारी की जा रही है। ताकि इन कछुओं को संरक्षित किया जा सके । पुलिस और वन विभाग इस मामले की छानबीन कर रही है कि आखिर इतनी संख्या में कछुआ कहां से बरामद किया गया और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।