रांची। महंगी हुई शराब…थोड़ी-थोड़ी पिया करो
- By admin --
- 19 May 2020 --
- comments are disable
रांची। राज्य सरकार ने लॉकडाउन-4 में शराब की दुकानें भी खोलने की अनुमति भी दे दी है। हालांकि, अधिसूचना सोमवार की देर शाम जारी होने और टैक्स संबंधित कुछ अड़चनों के चलते शराब की दुकानें मंगलवार को नहीं खुलेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद शराब की दुकान खोलने से संबंधित आदेश जारी हो जाएगा। इसके बाद बुधवार से दुकानें खुल जाएंगी।
ऑनलाइन व ऑफलाइन होगी शराब की बिक्री
राज्य में शराब की बिक्री ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीके से होगी। यह व्यवस्था शहरी व ग्रामीण दोनों जगहों के लिए की गई है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सोमवार को झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के सदस्यों के साथ बैठक में यह संकेत दे दिया है।
जोमैटो व स्वीगी पर शराब की बिक्री
व्यवसायियों से सचिव ने कहा है कि सभी व्यवसायी अपनी-अपनी दुकान के सामने छह-छह फीट पर गोला बनाकर रखें। जोमैटो व स्वीगी के माध्यम से भी ऑनलाइन शराब की बिक्री होगी। अगर दुकान पर जोमैटो व स्वीगी के प्रतिनिधि जाएंगे तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शराब की डिलीवरी दी जाएगी।। एक सप्ताह तक इसका आकलन होगा। इसके बाद इस संबंध में ठोस निर्णय लिया जाएगा।