धनबाद : बच्ची ने अस्पताल की अव्यवस्था का वीडियो वायरल कर खोली पोल, जानें कैसे

कोरोना संक्रमित 15 साल की लड़की को जब कोविड 19 अस्पताल में ले जाया गया तो लड़की ने हिम्मत भरा कदम उठाया और कोविड अस्पताल से एक वीडियो वायरल किया जिसकी लोगों ने काफी तारीफ की. इस वीडियो में लड़की ने स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है।

वीडियो में लड़की ने कोविड अस्पताल में फैली गंदगी को दिखाया हैं और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उसने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मरीज यहाँ भर्ती है.ऐसे में इस गंदगी से संक्रमण और भी बढ़ने का खतरा है।

वीडियो में लड़की ये भी कह रही हैं कि में 15 साल की हूँ और मेरे साथ एक और लड़की है जो 13 साल की है, लेकिन कोविड अस्पताल आने के काफी देर बाद भी हमलोगों को न तो बेड मिला न ही कोई कुछ बता रहा हैं। जिससे काफी परेशानी हो रही हैं।

बता दें कि बीसीसीएल के सेंट्रल अस्पताल जिसे जिला प्रशासन के द्वारा कोविड 19 अस्पताल बनाया गया है. यहाँ से पहले गंदगी और व्यवस्था में सवाल उठते रहे हैं।

जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए मीडिया के लोग गए तो कोविड अस्पताल के अंदर बालकोनी से भी मरीजो के द्वारा हंगामा किया जा रहा था लोग गंदगी को लेकर और वयवस्था को लेकर उग्र थे । इसी बीच धनबाद उपायुक्त भी मौके पर पंहुचे और कोविड में भर्ती मरीजों को आस्वस्त किया कि सारी समस्याओं का समाधान होगा।

इस लड़की के द्वारा वायरल वीडियो पर धनबाद उपायुक्त ने भी संज्ञान लिया हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस पर जल्द ही कार्रवाई जाएगी। कहा कि बीसीसीएल अधिकारी से बात हुई है. जल्द ही गंदगी की सफाई होंगी और व्यवस्था में सुधार भी होगा।