लोहरदगाः फुलझर नहर को नक्सलियों की नजर से बचाई पुलिस ने,जानिए कैसे
- By admin --
- 16 Jun 2020 --
- comments are disable
लोहरदगा जिले की पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया, पीएलएफआई के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों की गिरफ्तारी लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार आम बगीचा के समीप 12 जून की रात फुलझर नहर निर्माण योजना में लेवी के खातिर उत्पात मचाने के मामले में हुई है।
इसकी पुष्टि एसपी प्रियंका मीणा ने की है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त घटना के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई में पीएलएफआइ के पांच नक्सली पकड़े गए।इसके बाद सभी से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। एसपी ने कहा है कि फिलहाल पूछताछ चल रही है। जैसे ही इन लोगों से पूछताछ पूरी होगी।
पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस गिरफ्त में आए पांचों नक्सलियों का संबंध पीएलएफआइ नक्सली संगठन से है। इसमें 3 के पास से घटना में शामिल होने की पुलिस को पुख्ता जानकारी भी मिल चुकी है। दो अन्य लोगों से उनकी संलिप्तता को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विगत 12 जून की रात नक्सलियों ने लेवी के लिए फुलझर नहर निर्माण योजना स्थल पर पहुंचकर 11 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बन रहे नहर का निर्माण कार्य रोक दिया था। नक्सलियों ने पर्चा छोड़कर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
घटनास्थल से नक्सलियों ने निर्माण कार्य से जुड़े एजेंसी के ऑपरेटर और अन्य लोगों के 5 मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही थी। एसपी प्रियंका मीणा के निर्देश पर संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।