स्मृति ईरानी पहुंची रांची, मोदी सरकार की गिनायी उपलब्धियां !

मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के निमित्त झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने केलिए पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी आज एकदिवसीय दौरे पर रांची पहुंची। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका स्वागत प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,सरोज सिंह,आरती कुजूर ने किया।

श्रीमती ईरानी प्रदेश कार्यालय पहुंची जहां महिला मोर्चा की बहनों ने उनका स्वागत किया।

पार्टी द्वारा आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती स्मृति ईरानी , प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,महामंत्री सांसद आदित्य साहू ने किया।

प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर श्रीमती ईरानी का स्वागत किया।

11 वर्षों में असंभव को संभव किया मोदी सरकार ने,विपक्षी भी तारीफ करने को मजबूर….स्मृति ईरानी

पार्टी की पंच निष्ठाओं को प्रतिबिंबित किया मोदी सरकार ने

गांव, गरीब, किसान,महिला ,वंचित शोषित जुड़े विकास की मुख्यधारा से

विकास के साथ विरासत हुआ प्रतिष्ठित

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि 11 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने असंभव को भी संभव किया है। आज दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है। दुनियां में तिरंगे की ताकत बढ़ी है।

कहा कि आज भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता और प्रबुद्ध देशवासी जिन्होंने अपने सहयोग से तीसरी बार मोदी सरकार बनाया है वे गौरव का अनुभव करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट कर रहे।

कहा कि जब विकास की बात होती है तो केंद्र में गरीबों को रखा जाता है। 50 करोड़ लोगों को जनधन खाता के माध्यम से देश की तिजोरी से जोड़ा गया। 45 लाख करोड़ रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजे गए।

कहा कि बहुआयामी गरीबी से उबारने के संकल्प के कारण आज 25 करोड़ नागरिक तीव्र गति से उन्नति के पथ पर अग्रसर हुए हैं। 81 करोड़ लोगों को अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्रतिमाह 5 किलो मुफ्त अनाज के रूप में मिल रहा है।