सरायकेला। दर्दनाक हादसे में सात मजदूरों की मौत !

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला क्षेत्र के राजनगर थाना इलाके में अहले सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में सात मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सभी मृतक मजदूरी करने के लिए पिकअप वैन पर सवार होकर जा रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार इस वैन पर 40 से अधिक मजदूर सवार थे। वैन एक तीखे मोड़ पर पलट गया, जिसमें सात मजदूर मौत के गाल में समा गए। इस घटना में दर्जन भर से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनका ईलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है।

 

मामला सुबह करीब 9:00 से 10:00 के बीच का बताया जा रहा है। जब पिकअप सवारी गाड़ी पर लगभग 40 की संख्या में मजदूर सवार थे पिकअप वैन अपनी गति से जा रहा था लेकिन अचानक पिकअप वैन के चालक का नियंत्रण खो गया और पिकअप वैन पलट गई जिससे सभी मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए खबर मिलते ही आनन-फानन में राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर पहुंचे हैं और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजनगर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टर ने सात मजदूरों को मृत घोषित कर दिया है। टाटा चाईबासा मार्ग पर यह पहली बड़ी घटना नहीं है पूर्व में भी ऐसी कोई घटना हुई है कुछ दिनों पहले राजनगर प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष एवं झारखंड के मंत्री चंपई सोरेन के बेहद करीबी धर्मा मुर्मू जिनकी सड़क पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिस कारण कभी 6 घंटे तक राष्ट्रीय राज्य मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा, चुंकि यह क्षेत्र राष्ट्रीय राज्य मार्ग है इसलिए यहां पुलिस के अनुसार यहां नो एंट्री का समय निर्धारित करना काफी मुश्किल है लेकिन लगातार होती घटना सरायकेला जिला प्रशासन पर काफी सवालिया निशान उठा रहा है।